24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI Paper Leak: चौंकाने वाला खुलासा… भाभी की जगह परीक्षा में बैठी थी ननद, खुद भी बनी थानेदार

SI Paper Leak: एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 14 May 2025, 8:14 AM IST

Sametha-Vimla-Sangeeta

मुकेश शर्मा
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एसओजी ने अब समेता बिश्नोई को गिरफ्तार किया है, जो डमी अभ्यर्थी के जरिए परीक्षा पास कर थानेदार बनी थी। जांच में पता चला कि समेता की जगह परीक्षा में संगीता बिश्नोई नाम की महिला ने डमी कैंडिडेट बनकर पेपर दिया था।

हैरत की बात यह है कि संगीता ने खुद भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसका भी चयन थानेदार के पद पर हुआ था। इतना ही नहीं, उसने अपनी भाभी विमला की जगह भी डमी बनकर परीक्षा दी, जिससे विमला भी थानेदार बन गई। एसओजी पहले ही विमला को गिरफ्तार कर चुकी है।

भाई ने भी डमी बैठाकर हासिल किया चयन

जांच में यह भी सामने आया कि संगीता के भाई हरदाना राम बिश्नोई ने भी डमी अभ्यर्थी बैठाकर एसआइ भर्ती परीक्षा में चयन पाया था। हरदाना राम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी की जांच में यह बात सामने आई है कि इस घोटाले में पूरे-पूरे परिवार संगठित रूप से शामिल रहे हैं।

समेता 16 मई तक रिमांड पर

एडीजी वी.के. सिंह के अनुसार, मंगलवार को समेता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 16 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन 21 भर्ती परीक्षाओं की बदली तारीख

संगीता प्रशिक्षण छोड़ भागी

एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि जब विमला की गिरफ्तारी हुई, तब संगीता किशनगढ़ पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) में प्रशिक्षण ले रही थी। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वह प्रशिक्षण छोड़कर फरार हो गई। पीटीएस प्रशासन ने उसे कई बार नोटिस जारी कर प्रशिक्षण में लौटने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। संगीता सांचौर के राजीव नगर की रहने वाली है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री? IMD का नया अपडेट आया सामने

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां 122 करोड़ की लागत से बनेगा नया इंटेक पम्प हाउस, इन जिलों को मिलेगा भरपूर पानी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग