
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI
LPG Gas saving Tips : यूएस, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और असर भारत पर! एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर जमीनी हाल (LPG Gas crisis in India) आपको दिख रहे हैं। कहीं 2000 तो कहीं, 5000 रुपए में एक गैस सिलेंडर "ब्लैक में बिक" रहा है। कहीं, लाइन में लगे लोगों को सिलेंडर तक नहीं मिल रहा है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम (LPG Gas Booking Rule) तक बदल डाले। जिनके पास गैस नहीं है वो बुकिंग के चक्कर में पड़े हैं। साथ ही जिनके पास है उनको टेंशन है कि कहीं ये जल्दी खत्म ना हो जाए। इसलिए, हम आपको कुछ देसी तरीका बता देते हैं जिससे आप गैस की बचत कर सकते हैं।
अधिकतर खाना को हाई फ्लैम पर पकाते हैं। इससे खाना अच्छी तरह पकता भी नहीं है और एलपीजी भी अधिक खत्म होता है। इसलिए, आने का हल्के या मध्यम आंच पर पकाएं।
गंदा बर्नर असुरक्षित भी है और ये बात गैस कनेक्शन की गाइडलाइन में दर्ज है। अगर आपका बर्नर पुराना हो चुका है तो आपको नया सिलेंडर लेने से पहले इसे बदलने या साफ करने की आवश्यकता है।
VIDEO- LPG Cylinder Crisis: जानें किस उपकरण पर कितना बिजली खर्चा?
गैस की पाइप भी एक्सपायर होती है। पुरानी पाइप से गैस रिसाव होता है। इससे आपकी जान को भी खतरा रहता है। इसलिए, आपको पाइप बदल देना चाहिए। इससे आप गैस और जान दोनों की बचत कर सकते हैं।
दाल-चावल, चना जैसी चीजों को भिगोकर पकाना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप इनको दाल व चावल को 15-20 मिनट भिगोने के बाद बनाएंगे तो ये कम गैस में बनकर तैयार हो जाएंगे।
जिस वक्त गैस की किल्लत चल रही है उस वक्त अधिक समय पर पकने वाली चीजों को ना बनाएं। इसकी बजाय दाल या चावल के साथ ही आलू डाल दें। वो एक ही साथ में उबल जाएगा ।
अक्सर हम पैकेट वाले दूध को भी अधिक देर तक उबालते हैं। जबकि, पाश्चराइज्ड दूध को बिना उबाले पी सकते हैं। या फिर आप हल्का सा गर्म करके पी लें। इसको उबालकर अधिक गैस खर्च ना करें।
आप चाय लवर हैं तो आपको पता होगा कि चाय को उबालने में कितना गैस खर्च होता है। इसलिए, चाय की जगह आप कॉफी पिएं। इससे आप सिर्फ दूध गर्म करेंगे और फिर आपका काम हो जाएगा।
Published on:
13 Mar 2026 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
