
RSMSSB Revise Exams Calender: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 21 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं इसी साल 2 से 16 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दिन के साथ समय भी बताया गया है कि कौनसा एग्जाम कब-कब होगा?
बता दें कि संशोधित कैलेंडर से प्रदेशभर के लाखों बेरोजगार युवाओं को काफी राहत मिलेगी है। अब अभ्यर्थी तय तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एक महीने का मौका है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, सीनियर काउंसलर, अकाउंट असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, रिहैबिलिटेशन वर्कर, ऑडियोलॉजिस्ट, बायोमेडिकल इंजीनियर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग ट्रेनर, ट्यूटर, फिजिकल केयर नर्स, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सोशल हेल्थ सुपरवाइजर, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, आयुर्वेद कंपाउंडर, फार्मा असिस्टेंट, फीमेल हेल्थ वर्कर, नर्स, पशुधन सहायक सीधी भर्ती, संविधा लेखा सहायक सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है।
यहां देखें लिस्ट
Updated on:
13 May 2025, 3:26 PM IST
Published on:
13 May 2025, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.