जयपुर

राजस्थान में SIR शुरू: BLO आज से घर-घर बांटेंगे फॉर्म, 70% मतदाताओं को नहीं देने पड़ेंगे दस्तावेज; जानें क्यों?

Rajasthan News: राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों में मंगलवार यानी 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 12:09 PM IST
SIR tension blo death number increased in MP
SIR tension blo death number increased in MP(फोटो- पत्रिका नेटवर्क)

Rajasthan News: राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों में मंगलवार यानी 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी, जो मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

राज्य में कुल 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 827 मतदाता हैं, जिनमें 2.84 करोड़ पुरुष, 2.65 करोड़ महिलाएं और 681 अन्य मतदाता शामिल हैं।

70.55 फीसदी नाम सही पाए गए

महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में खुलासा किया कि राजस्थान के 70.55 प्रतिशत मतदाताओं को इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका कारण 2002 से 2005 की पुरानी वोटर लिस्ट के डेटा से वर्तमान सूची का मिलान है, जिसमें 70.55 फीसदी नाम सही पाए गए हैं।

इससे अधिकांश मतदाताओं की मैपिंग आसानी से हो जाएगी। राज्य में 40 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 2.61 करोड़ मतदाताओं में से 83 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 40 वर्ष से कम आयु के 2.88 करोड़ मतदाताओं में 50 प्रतिशत मैपिंग हो गई है। कुल मिलाकर अब तक 65.3 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग BLO ऐप पर अपलोड की जा चुकी है। गणना चरण में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

गणना प्रपत्र क्या है और कैसे भरें?

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR अभियान को सरल बनाने के लिए गणना प्रपत्र को एक पृष्ठ का रखा है। इसमें मतदाता का नाम, ईपिक नंबर, पता, भाग और क्रमांक संख्या पहले से ही प्रिंटेड होंगे। साथ ही मतदाता की फोटो भी छपी होगी। BLO घर-घर जाकर दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे, जिनमें से एक रसीद के रूप में मतदाता के पास रहेगी।

मतदाता को भरनी होगी ये जानकारियां

जन्म तिथि
आधार संख्या (वैकल्पिक)
पिता या अभिभावक का नाम व ईपिक नंबर (वैकल्पिक)
माता का नाम व ईपिक नंबर (वैकल्पिक)
मोबाइल नंबर
एक नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी

यदि मतदाता का नाम पुरानी SIR सूची में नहीं है, लेकिन उसके रिश्तेदार जैसे माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी का नाम शामिल है, तो प्रपत्र में उनके विवरण भरकर मैपिंग की जाएगी। इससे पारिवारिक वंशावली मानचित्रण (मैपिंग) होगा, जो दस्तावेजों की जरूरत कम करेगा।

BLO की भूमिका

घर-घर जाकर आंशिक भरे गणना प्रपत्र की दो प्रतियां दें।
पुरानी SIR सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग में मदद करें।
भरे प्रपत्र एकत्रित कर ECINET ऐप पर अपलोड करें।
पुरानी SIR सूचियां https://voters.eci.gov.in/ या https://election.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

मतदाताओं को क्या करना है?

मैपिंग के लिए पुरानी सूची से जरूरी जानकारी BLO को दें।
दोनों प्रतियां भरें और एक BLO को जमा करें, दूसरी रसीद के रूप में रखें।
4 दिसंबर से पहले प्रपत्र जमा करें, ताकि नाम आसानी से दर्ज हो। बाद में फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भरना पड़ेगा।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वॉलंटियर और हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है। महाजन ने अपील की कि सभी मतदाता सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन रहे। यह अभियान न केवल नाम जोड़ने-हटाने में मदद करेगा, बल्कि डुप्लिकेट एंट्रीज को भी हटाएगा।

Updated on:
4 Nov 2025, 12:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर