जयपुर

SIR Result Jaipur : जयपुर जिले की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कौन सा हैं सबसे छोटा और बड़ा विधानसभा क्षेत्र?

SIR Result Jaipur : जयपुर जिले के मतदाताओं की तस्वीर साफ हो गई है। एसआइआर अभियान के बाद जयपुर जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 44 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। मतदाता संख्या के लिहाज से झोटवाड़ा सबसे बड़ा और किशनपोल सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बनकर सामने आया है।

2 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

SIR Result Jaipur : घर-घर सत्यापन, हजारों दावे-आपत्तियों की जांच और करीब 110 दिन तक चली गहन पड़ताल के बाद जयपुर जिले के मतदाताओं की तस्वीर अब साफ हो गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआइआर अभियान पूरा होने के साथ ही जिले की सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

अब जयपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 44 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार स्थिति देखें तो मतदाता संख्या के लिहाज से झोटवाड़ा सबसे बड़ा और किशनपोल सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें

Good News : खुशखबर, तीन वर्ष की लंबित छात्रवृत्तियां मिलेंगी, मंत्री अविनाश गहलोत ने दिया आदेश

एसआइआर अभियान शुरू होने से पहले जयपुर जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48 लाख 23 हजार 379 मतदाता थे। पहले चरण में अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत श्रेणी के 5 लाख 36 हजार 276 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसके बाद 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 42 लाख 87 हजार 103 रह गई।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 16 दिसंबर से फरवरी माह के बीच जिला निर्वाचन शाखा को 2 लाख से अधिक दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 1 लाख 48 हजार 8 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

जयपुर जिले में 23 लाख 4 हजार 523 पुरुष मतदाता

जिला निर्वाचन विभाग ने कुल 44 लाख 35 हजार 111 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की है। एसआइआर प्रक्रिया के दौरान जिले से 3 लाख 88 हजार 268 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अंतिम सूची के अनुसार जिले में 23 लाख 4 हजार 523 पुरुष, 21 लाख 30 हजार 509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज हैं। विधानसभा क्षेत्रों में झोटवाड़ा में सबसे अधिक 4 लाख 2 हजार 827 मतदाता हैं, जबकि किशनपोल में सबसे कम 1 लाख 75 हजार 187 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता

शाहपुरा - 2,37,304
चौमूं - 2,56,792
फुलेरा - 2,61,883
दूदू - 2,53,032
झोटवाड़ा - 4,02,827
आमेर - 2,92,617
जमवारामगढ़ - 2,27,822
हवामहल - 2,41,883
विद्याधर नगर - 3,13,614
सिविल लाइन - 2,04,012
किशनपोल - 1,75,187
आदर्श नगर - 2,35,248
मालवीय नगर - 1,95,059
सांगानेर - 3,24,750
बगरू - 3,42,356
बस्सी - 2,37,660
चाकसू - 2,33,065।

एसआइआर के साथ समझें आंकड़ों का गणित

1- 48 लाख 23 हजार 379 मतदाता थे एसआइआर शुरू होने से पहले।
2- 5 लाख 36 हजार 276 मतदाताओं के नाम पहले चरण में सूची से हटाए गए।
3- 42 लाख 87 हजार 103 मतदाता रह गए ड्रॉफ्ट सूची में।
4- 1 लाख 48 हजार 8 मतदाताओं के नाम जोड़े गए दावा-आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात।
5- 44 लाख 35 हजार 111 मतदाता हैं अब जयपुर जिले में की कुल 17 विधानसभाओं में एसआइआर पूरा होने के बाद।
6- जिले में 23 लाख 4 हजार 523 पुरुष मतदाता, 21 लाख 30 हजार 509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Pension : भजनलाल सरकार ने पेंशन में 200 रुपए की कटौती की, पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया गणित

Updated on:
22 Feb 2026 07:59 am
Published on:
22 Feb 2026 07:54 am
Also Read
View All

अगली खबर