
sports news in hindi : राजस्थान में पहली बार हो रहे ( State game ) राज्य खेलों का आगाज गुरुवार से शुरू होने जा रहा है । मुख्यमंत्री ( Ashok Gehlot ) अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे ( SMS ) सवाई मानसिंह स्टेडियम से इन खेलों की शुरुआत करेंगे । एसएमएस स्टेडियम में हो रहे उद्घाटन समारोह में टेनिस स्टार ( Sania Mirza ) सानिया मिर्जा के साथ राजस्थान के कई खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
आमजन भी देख सकेंगे उद्घाटन समारोह
आज होने वाले इस रंगारंग उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन भी हिस्सा ले सकेंगे। उद्घाटन समारोह में आमजन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
मार्चपास्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
उद्घाटन समारोह में सभी 33 जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने जिले के झंडे तले मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स काउंसिल की एकेडमियों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में मार्चपास्ट के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ।
हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे कई खिलाड़ी
उद्घाटन समारोह के दौरान ओलंपिक, पैरा-ओलंपिक, एशियाड, पैरा-एशियाड, कॉमनवैल्थ गेम्स के पदक विजेता, अर्जुन अवॉर्डी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।
कल से शुरू होगी प्रतियोगिताएं
राज्य खेलों में कल से मैचों की शुरुआत होगी । 6 जनवरी तक आयोजित होने वाले इन गेम्स में प्रदेशभर के 8 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । पहले दिन बालक- बालिका वर्ग के 8 खेलों में कुल 180 मैच खेले जाएंगे।