जयपुर

जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पीजी के कमरे में फंदे से लटके मिला शव

Student Commits Suicide: गोपालपुरा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
• •
Dec 22, 2025
Student-Commits-Suicide-In-Jaipur-1
इसी घर में छात्रा ने खुदकुशी की। फोटो: पत्रिका

जयपुर। गोपालपुरा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार टोडाभीम, करौली निवासी निशा मीणा (20) करीब एक महीने से यहां पीजी में अपनी बहन के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे बहन के लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची बजाज नगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां निशा फंदे से लटकी मिली।

पहले चाचा के पास रहती थी छात्रा

निशा के पिता रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग हरियाणा में है। परिजन ने बताया कि निशा के चाचा राजेन्द्र मीणा और योगेन्द्र मीणा जगतपुरा क्षेत्र में रहते हैं। इससे पहले निशा चाचा के पास रह रही थी। परिजन के अनुसार निशा पढ़ाई में अच्छी थी और उसने अभी तक कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं दी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
22 Dec 2025 09:31 am
Published on:
22 Dec 2025 09:26 am
Also Read
View All
 Jaipur Central Jail: बंदियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सवाल- क्या सुरक्षित है प्रदेश की सबसे ‘हाई सिक्योरिटी’ जेल?

राजस्थान में स्वरोजगार योजना के आंकड़े चौंकाने वाले: लक्ष्य लाखों का, लेकिन लोन मिला सिर्फ 2 हजार को

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में वोटर्स तक शराब सप्लाई की बड़ी साजिश! ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारी जब्ती से हड़कंप

राजस्थान में ‘मां योजना’ पर अस्पतालों की ‘नो एंट्री’, 25 लाख के कवर के बावजूद 50 हजार के इलाज में भी मरीज परेशान

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात