
जयपुर। व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर टंकी पर चढ़ी छात्राएं देर रात टंकी से उतर गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टवीट कर छात्राओं से टंकी से नीचे उतरने की अपील की। इसके बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने छात्राओं से समझायश कर उन्हें नीचे उतारा। अब आज किरोड़ीलाल मीणा विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
धरना स्थल पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आज वे परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने के मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों की मांगे नहीं मानी तो वे करीब 25 से 30 हजार विद्यार्थियों के साथ मंगलवार को जगतपुरा स्टेशन पर ट्रेन रोकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को एक दिन का समय दिया है। फिर भी बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि आज किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आज उदयपुर संभाग मे होने वाले आओ चलें विद्यालय की ओर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। आज उनकी वार्ता विद्यार्थियों औश्र मुख्यमंत्री से हो सकती है।