जयपुर

सूर्य सप्तमी पर गोविंददेवज मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी

माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी पर आज राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में सूर्य सप्तमी पर्व का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के प्राचीन सूर्य मंदिरों में भगवान सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2024

जयपुर. माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी पर आज राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में सूर्य सप्तमी पर्व का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के प्राचीन सूर्य मंदिरों में भगवान सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी में सूरज सप्तमी पर ठाकुर श्रीजी का मंगला झांकी के बाद पंचामृत अभिषेक कर नवीन केसरिया रंग की लप्पा जामा पोशाक धारण कराई गई और विशेष अलंकार शृंगार किया गया। इसके साथ खीर और मालपुए का भोग अर्पण किया गया। आज चैतन्य महाप्रभु जयंती भी मनाई गई।
उधर जलेब चौक स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में सूर्य सप्तमी के मौके पर पुजारी काशीनाथ व सुरेश शर्मा के सान्निध्य में भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लाल चंदन, दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके सात घोड़ों के रथ सवार हुए भगवान सूर्यदेव की झांकी सजाई गई। गलता घाटी स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में सुबह सूर्यदेव का लाल चंदन और पंचामृत से अभिषेक कर नई पीतांबरी पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद सूर्यदेव के विग्रह को सात अश्वों से सुसज्जित रथ में विराजमान कर पूरे लवाजमे के साथ रथयात्रा निकाली।

Published on:
16 Feb 2024 03:27 pm
Also Read
View All