
Swine flu in rajasthan: सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) के छह जजों को स्वाइन फ्लू ( Swine flu ) पीड़ित होने के बाद हड़कंप मच गया । जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को कोर्ट रूम में इसकी जानकारी दी। जस्टिस एएस बोपन्ना, हेमंत गुप्ता, इंदिरा बनर्जी, एल नागेश्वर राव, ऋषिकेश रॉय और अदुल नजीर मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं थे। जजों के स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने को लेकर स्थिति चिंताजनक नहीं है। 4 जज स्वस्थ हो चुके हैं। दो अन्य जज भी ठीक हो रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में स्वाइन फ्लू फैलने की शुरु आत जस्टिस एमएम शांतागौड़ार से शुरू हुआ।
इधर राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है । प्रदेशभर में 34 मरीज स्वाइ फ्लू पॉजिटिव आ चुके है वहीं अलवर में एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई । स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब-तक 1585 लोगों की स्वाइन फ्लू जांच हो चुकी है जिसमे 34लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए वही 1551 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। राजधान जयपुर की बात करें तो 729 लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच की गई जिसमे 19 मरीज पॉजिटिव आए वहीं 710 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी तरह अजमेर में 2 ,टोंक1, नागौर1, सवाईमाधोपुर में 1, जोधपुर 2, बाड़मेर3, कोटा 2 ,और उदयपुर में 2 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए।
स्वाइन फलू के बढ़ रहे मरीज
जिला पॉजिटिव
जयपुर -19
अजमेर- 2
टोंक- 1
नागौर -1
सवाईमाधोपुर -1
जोधपुर- 2
बाड़मेर- 3
कोटा -2
उदयपुर -2
अगर स्वाइन फलू के लक्षणों की बात करें तो
स्वाइन फ्लू के लक्षण
1 बुखार
2 तेज ठंड लगना
3 गला खराब हो जाना
4 मांसपेशियों में दर्द होना
5 तेज सिरदर्द होना,
6 खांसी आना
7 कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।