जयपुर

विधानसभा में सरकार ने कहा, फसल खराबे से प्रभावित काश्तकारों को शीघ्र ही होगा भुगतान

Crop Damage : पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आदान अनुदान भुगतान किए जाने के लिए 27 जनवरी को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

less than 1 minute read
Feb 03, 2025
राजस्थान विधानसभा

जयपुर। पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में वर्ष 2024 में बाढ़ से फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा हुआ है। उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि प्रभावित काश्तकारों को एसडीआरएफ नोम्र्स के अनुसार शीघ्र ही आदान अनुदान भुगतान किया जाएगा। देवासी ने बताया कि जिला कलक्टर के माध्यम से आदान अनुदान के भुगतान के लिए प्रभावित काश्तकारों का डाटा डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर, उनको शीघ्र कृषि आदान अनुदान भुगतान करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आदान अनुदान भुगतान किए जाने के लिए 27 जनवरी को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पंचायतीराज राज्य मंत्री ने कहा कि कलक्टर द्वारा प्रस्ताव मिलने पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए भी मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।


इससे पहले विधायक चेतन पटेल कोलाना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायती राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर कार्यालय कोटा से प्राप्त 7 डी रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में कुल 25 हजार 458 हैक्टेयर में बाढ़ से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा हुआ है। कृषि आदान अनुदान सहायता हेतु कुल 24 हजार 801 प्रभावित काश्तकारों के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Updated on:
03 Feb 2025 03:59 pm
Published on:
03 Feb 2025 03:58 pm
Also Read
View All
निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आमेर महल-मावठा में कश्मीर की तरह शिकारा बोटिंग का लुत्फ, स्पीड बोटिंग भी,20 फरवरी से होगी शुरू

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर