इन सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के अवकाश जारी है। आज भी इनका अवकाश है।
जयपुर। दोनों नगर निगमों में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अवकाश की अवधि जारी है। नगर निगम हेरिटेज और नगर निगम ग्रेटर में आज 4 अक्टूबर को भी अवकाश है। यह अवकाश मेयर पावर के कारण है, जो दोनों नगर निगमों पर लागू है।
यह भी पढ़ें
इस सप्ताह 2 और 3 अक्टूबर को गांधी जयंती और नवरात्रि स्थापना के अवसर पर पहले से ही अवकाश था। ऐसे में आज 4 अक्टूबर को भी छुट्टी होने से कर्मचारियों को एक लंबा अवकाश मिल गया है। इस सप्ताह नगर निगमों में केवल 2 दिन ही वर्किंग डे होगा।
यह भी पढ़ें
क्योंकि 5 और 6 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का अवकाश भी है। जिससे यह साफ है कि इस सप्ताह में कुल पांच दिन कार्मिक छुट्टी पर रहे। केवल दो दिन ही नगर निगम में कार्य होगा।
इसके चलते नगर निगम की सेवाओं पर असर पड़ता दिख रहा है। लोगों के कामकाज अवकाश के चलते पैडिंग चल रहे है।
अब नगर निगम के दफ्तर 7 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे, जिससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।