जयपुर

IMD ने राजस्थान के इन 6 जिलों में दे दिया RED ALERT, जयपुर में रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 44.8 डिग्री पहुंचा पारा

IMD RED ALERT: राजधानी में बुधवार को सीजन में पहली बार पारा 44.8 पहुंच गया है। केन्द्र के अनुसार बुधवार को 16 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
May 22, 2025
जयपुर में रहा सीजन का सबसे गर्म दिन (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन और रात में गर्म हवाओं ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में और तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र ने इसके लिए गंगानगर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं में रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में बुधवार को सीजन में पहली बार पारा 44.8 पहुंच गया है। केन्द्र के अनुसार बुधवार को 16 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इसके अलावा 9 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। गंगानगर में सबसे अधिक दिन का तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने और 23 मई तक बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री, हीटवेव व तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

धौलपुर में देर रात तेज अंधड़

धौलपुर में बुधवार को करीब 10.30 बजे अचानक तेज आंधी से टिन-टप्पर उड़ गए और पेड़ धराशाही हो गए। एक कांस्टेबल समेत कई लोग घायल हो गए।

Updated on:
22 May 2025 07:49 am
Published on:
22 May 2025 07:46 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर