25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन 2 संभाग में दोपहर बाद अंधड़ संग बारिश की चेतावनी, जानें 21-22-23 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन 2 संभाग में दोपहर बाद अंधड़ संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान का मौसम 21-22-23 मई को कैसा रहेगा, जानें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 May 2025, 12:37 PM IST

Meteorological Department warning today after noon Rajasthan these 2 divisions Thunderstorm and rain know how weather on 21-22-23 May

(फाइल पत्रिका फोटो)

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान का मौसम 21-22-23 मई को कैसा रहेगा। तो मौसम विभाग का नया Prediction है कि आज मंगलवार यानि 20 मई को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री तथा हीटवेव व उष्णरात्रि दर्ज होने की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 KMPH की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

आगामी 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आगामी 48 घंटे में तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है। 21-23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तथा हीटवेव, अति-हीटवेव व उष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज घूल भरी हवाएं 30-40 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है।

उदयपुर, कोटा संभाग में आने वाले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का Prediction है कि उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन आंधी व हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अंधड़ 40-50 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है।

22-23 मई को दोपहर बाद इन संभाग में मेघगर्जन, आंधी की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान डस्ट स्ट्रोम 40-50 KMPH की गति से चलने की संभावना है।

सर्वाधिक बारिश सहाड़ा में 41 MM. दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज ​की गई है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक बारिश सहाड़ा (भीलवाड़) में 41 MM. दर्ज की गई। राज्य के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर/उष्णरात्रि दर्ज की गई।

पिलानी में रहा सर्वाधिक अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 46.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान चूरू दर्ज किया गया। जहां का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में इस साल मानसून रहेगा मेहरबान, केर-खेजड़ी और टिटहरी के अंडे दे रहे अच्छी बारिश के शुभ संकेत!

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग