जयपुर

Jaipur Crime: जयपुर में 2 बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

जयपुर के जामडोली में पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत दो बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
2 min read
Apr 10, 2026
Two Criminals Arrested with Illegal Arms in Jamdoli Jaipur Country-Made Pistol and Cartridges Seized
आरोपी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और जामडोली थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान मीणा (22) निवासी सुमेल, आगरा रोड जामडोली और शिवनारायण उर्फ करूवा निवासी सैपऊ धौलपुर हाल जेडीए कॉलोनी, पालड़ी मीणा आगरा रोड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जामडोली इलाके में दो युवकों के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उनके पास से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी हथियार किसी अन्य व्यक्ति से लेकर आए थे।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल और कारतूस कहां से और किससे खरीदे थे। आरोपियों को पकड़ने में डीएसटी के एएसआई छीतरमल और हेड कांस्टेबल अविनाश की अहम भूमिका रही।

फर्जी पट्टों से जमीन हड़पने की कोशिश नाकाम, फरार आरोपी गिरफ्तार

सांगानेर थाना पुलिस ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वांछित आरोपी सीताराम मीणा को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2023 को अंजू देवी मीणा ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने मिलकर सूरजभान पब्लिक तिरूपति बालाजी नगर, सांगानेर स्थित भूमि के कूटरचित (फर्जी) पट्टे तैयार कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि मामले में शामिल आरोपी सीताराम मीणा वारदात के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सीताराम (42) गिरधारीलालपुरा, चाकसू का निवासी है, जो वर्तमान में चक गैटोर, प्रताप नगर में रह रहा था।

Updated on:
10 Apr 2026 07:30 am
Published on:
10 Apr 2026 07:30 am