जयपुर

समाज बोला- बेटी है, बाहर मत भेजो… डीडवाना की वर्षा नेशनल चैंपियन बनकर दिया करारा जवाब, अब राजस्थान पुलिस में तैनात

Varsha Jakhar: डीडवाना की बेटी वर्षा जाखड़ ने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। जानिए किसान परिवार से निकलकर राजस्थान पुलिस तक पहुंचने की उनकी प्रेरणादायक कहानी।
2 min read
Aug 30, 2026
varsha national champion
वर्षा जाखड़ (Photo-Patrika)

जयपुर. रात के दो बजे थे...घर सो रहा था, लेकिन छठी कक्षा से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ हैंडबॉल खेलने वाली वर्षा जाखड़ के सपने जाग रहे थे। जयपुर जाकर हैंडबॉल खेलने की जिद थी।

बेटी खेलना चाहती थी, समाज को चिंता थी कि लोग क्या कहेंगे। पिता भी पहले तैयार नहीं थे। अकादमी में ट्रायल देने के लिए उसने पिता से अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। लेकिन डीडवाना-कुचामन जिले के छोटे से गांव जाखड़ो का बास की किसान परिवार की बेटी वर्षा जाखड़ ने शायद 'लोग क्या कहेंगे' वाली किताब पढ़ी ही नहीं थी। वर्षा ने हार मानने के बजाय पिता विजय कुमार जाखड़ को मनाने की ठान ली।

रात दो बजे तक उन्हें समझाती रही और आखिरकार अनुमति मिलने के बाद सुबह जयपुर के लिए निकल पड़ी। ट्रायल दिया, चयन हुआ और यहीं से उसकी जिंदगी ने करवट ली। डीडवाना-कुचामन के छोटे से गांव जाखड़ो का बास की यह बेटी आगे चलकर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची। समाज की रोक-टोक पीछे छूटी और हाथ में तिरंगा लेकर बहुत आगे निकल गई।

बड़ी बहन भी नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी

वर्षा की बड़ी बहन भी नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिता की तबीयत भी खराब रहती थी, फिर भी उन्होंने पांचों बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। धीरे-धीरे परिवार ने बेटियों के सपनों पर भरोसा किया।

सफलता का श्रेय परिवार और कोच को

2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वर्षा को कजाकिस्तान के अल्माटी में 16वीं एशियन जूनियर चैंपियनशिप खेलने जाना था। विदेश भेजने को लेकर भी लोगों ने पिता को डराया। वर्षा ने कोच मनीषा राठौड़ से उनकी बात कराई। पिता ने भरोसा जताया और बेटी को खेलने भेजा। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता और विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। आज वर्षा राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोच मनीषा राठौड़ को देती हैं।

वर्षा की उपलब्धियां

  • 24 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी
  • 4 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेलीं
  • पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 8वीं यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप, जयपुर में
  • 16वीं एशियन जूनियर चैंपियनशिप, अल्माटी में स्वर्ण पदक
  • भारतीय महिला टीम ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
Updated on:
30 Aug 2026 12:20 pm
Published on:
30 Aug 2026 12:18 pm
Also Read
View All
जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा, लाइट चली जाने की वजह से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा छोड़ सेंटर के बाहर हुए एकत्र

Jaipur: बहुचर्चित एनएचएम घूसकांड में बड़ा खुलासा, पेन ड्राइव से खुला राज, एक्सेल शीट में रखा था कमीशन का हिसाब

जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट नहीं मिला तो BJP-Congress का खेल बिगाड़ेंगे अपने ही बागी, इस तरह बदल सकता है चुनावी गणित

जयपुर की नाबालिग लड़की को किडनैप करके ले गया 20 साल का युवक, 3000KM पीछा करने के बाद बिहार से पुलिस ने किया दस्तयाब

राजस्थान के 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय, दावेदारों को फोन से सूचना, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह