जयपुर

Voter List: मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख बढ़ी, अब 21 फरवरी को जारी होगी अंतिम सूची

Voter List Publication: निर्वाचन आयोग का फैसला: गहन पुनरीक्षण को मिला अतिरिक्त समय। वोटरों के लिए राहत, संशोधन के बाद 21 फरवरी को फाइनल लिस्ट जारी।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
SIR
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

Final Electoral Roll: जयपुर. प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के स्थान पर 21 फरवरी को जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लिया गया है।

तिथि बढ़ने से मतदाताओं को अपने नाम, पते या अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक अंतिम सूची आयोग के पोर्टल और जिला निर्वाचन कार्यालयों पर देख सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से समय रहते अपने विवरण जांचने और आवश्यक सुधार करवाने की अपील की है।

टोल प्लाजा से 20 किमी दायरे वालों को मासिक रियायत

जयपुर. राज्य सरकार के नियंत्रण वाले टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को रियायती मासिक पास की सुविधा दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बताया कि फिलहाल हल्के मोटर वाहनों को पूरी तरह टोल मुक्त करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 83 सड़कों पर टोल वसूली हो रही है, जिनका संचालन विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए रियायती पास व्यवस्था लागू है।

Updated on:
12 Feb 2026 10:19 pm
Published on:
12 Feb 2026 10:19 pm