Online Enumeration Form: डिजिटाइजेशन में 95 लाख फॉर्म अपलोड। हनुमानगढ़-गंगानगर आगे, बांसवाड़ा-डूंगरपुर पीछे: ऑनलाइन फॉर्म में दिलचस्प ट्रेंड सामने आए।
ECI portal steps: जयपुर.राजस्थान ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में डिजिटल व्यवस्था को तेजी से अपनाते हुए अब तक 1.33 लाख ऑनलाइन गणना फॉर्म भरे जा चुके हैं, जो 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल ऑनलाइन फॉर्म का 55 प्रतिशत है। उत्तर राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले इस प्रक्रिया में सबसे आगे हैं, जबकि दक्षिण के बांसवाड़ा और डूंगरपुर में प्रगति धीमी बनी हुई है।
राज्य में डिजिटाइजेशन कार्य भी तेज गति से चल रहा है। अब तक 95 लाख गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। बाड़मेर, धौलपुर और गंगानगर जिलों ने डिजिटाइजेशन में सराहनीय प्रदर्शन किया है, जबकि बारां, कोटा और बूंदी अब भी पीछे हैं। बाड़मेर और रायसिंहनगर 30 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के साथ शीर्ष पर हैं, वहीं भीलवाड़ा और विद्याधर नगर 8 प्रतिशत से कम कार्य के साथ सूची में सबसे नीचे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ को समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में किसी प्रकार की देरी न हो।
| चरण | विवरण |
|---|---|
| पोर्टल पर जाएं | मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और Special Intensive Revision (SIR) – 2026 ऑप्शन चुनें। |
| लॉग इन करें | Registered Mobile No., Email ID या EPIC No से लॉग इन करें। |
| फॉर्म विकल्प चुनें | Login के बाद “Fill Enumeration Form” पर क्लिक करें। |
| राज्य चुनें | अगली स्क्रीन पर अपना राज्य सेलेक्ट करें। |
| EPIC नंबर डालें | EPIC नंबर भरकर अपनी वोटर डिटेल सर्च करें। |
| जानकारी चेक करें | आपकी वोटर लिस्ट, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा आदि डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देंगी—इन्हें ध्यान से चेक करें। |
| मोबाइल नंबर वेरीफाई करें | अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरीफिकेशन करें। (मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी) |
| मोबाइल लिंक न हो तो | अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले Form 8 ऑनलाइन भरकर मोबाइल नंबर लिंक करें। |
| वेरीफिकेशन ऑप्शन चुनें | अपनी पहचान वेरीफाई करने के लिए दिए गए तीन में से एक ऑप्शन चुनें— • मेरा नाम पिछले SIR लिस्ट में है • मेरे माता-पिता/दादा-दादी का नाम लिस्ट में है • न मेरा नाम, न माता-पिता का नाम मौजूद है |
| फॉर्म सबमिट करें | चुने हुए वेरीफिकेशन ऑप्शन के बाद अपनी जानकारी कन्फर्म कर फॉर्म को सबमिट करें। |
ये भी पढ़ें