जयपुर

Fog Warning: अलवर में आज सुबह-सुबह ओलावृ​ष्टि, 10 जनवरी को 15 जिलों में घना कोहरा, स्कूलों में रहेगा अवकाश

Weather Forecast: घने कोहरे के कारण राजस्थान के अधिकांश जिलों में एक से आठवीं कक्षा के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2026, 12:08 PM IST
Feature image

Weather Alert: जयपुर. राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कुछ इलाकों में शीत लहर का असर भी देखा जा सकता है। घने कोहरे के कारण राजस्थान के अधिकांश जिलों में एक से आठवीं कक्षा के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

अलवर जिले में आज सुबह अचानक ओलावृष्टि

अलवर जिले के सोडावास तथा आसपास के गांवों में ओलावृष्टि हुई। वहीं तिजारा क्षेत्र में मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मावठ की इस बारिश से रबी की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे किसानों में कुछ राहत देखी जा रही है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी करीब 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

खैरथल—तिजारा जिले के सोडावास इलाके में आज सुबह ओलावृष्टि, अलवर शहर में सुबह मावठ, ठिठुरन बढ़ी

अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल–तिजारा, कोटपूतली–बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों में घना कोहरा रहने की चेतावनी है। चूरू, डीडवाना–कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी कोहरे के साथ शीत लहर का असर रह सकता है।

खैरथल-तिजारा जिले के सोडावास इलाके में आज सुबह ओलावृष्टि

Cold Wave: 10 जनवरी को कोहरा प्रभावित जिले


जिला
अलवर
भरतपुर
दौसा
डीग
धौलपुर
झुंझुनूं
करौली
खैरथल–तिजारा
कोटपूतली–बहरोड़
सवाई माधोपुर
सीकर
चूरू
डीडवाना–कुचामन
हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर
Updated on:
9 Jan 2026, 12:08 PM IST
Published on: