जयपुर

मौसम की करवट, आसमान में छाईं काली घटाएं, बूंदाबांदी

राजधानी में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला

less than 1 minute read
Apr 29, 2023

राजधानी में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। शाम को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केन्द्र के अनुसार शु्क्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। रात आठ बजे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में तीन घंटे में सात डिग्री की गिरावट हुई। जयपुर में दो मई तक बारिश-आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अप्रैल को भी राज्य कई जिलों आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा।

श्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को राजस्थान बर्फिस्तान में बदल गया। बारिश और आंधी के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे चला गया। वातावरण में भारी आर्द्रता के कारण जमकर ओलावृष्टि हुई। नागौर के डेह, रोल, तरनाऊ सहित आसपास के गांवों में यह इतनी ज्यादा हुई के खेत के खेत ओलों से पट गए। धोरे सफेद होकर बर्फिस्तान में बदल गए। पूरा का पूरा मंजर ऐसा लगा जैसे कश्मीर के किसी पहाड़ी इलाके में बर्फबारी हुई हो।

Also Read
View All

अगली खबर