जयपुर

Weather Update 5 September: भरतपुर-कोटा संभाग में भारी और अतिभारी बारिश की संभावना, जानें 17 सितंबर तक का फोरकास्ट

Weather Update 5 September : मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले कुछ दिन राजस्थान में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 5 सितंबर को भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
weather update 5 september bharatpur kota division heavy very heavy rain
Weather Update : फाइल फोटो - ANI

Weather Update 5 September : मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले कुछ दिन राजस्थान में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 5 सितंबर को भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 6-7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी/अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश खंडार, सवाईमाधोपुर में 130 MM दर्ज की गई है।

जानें 17 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में 4 सितंबर से 17 सितंबर तक मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। इसका पूर्वानुमान गुरुवार को मौसम विभाग ने जारी किया। करीब पंद्रह दिन के इस फोरकास्ट में मौसम विभाग ने सामान्य या सामान्य से भी कम वर्षा होने और अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान दिया है। इस दौरान एक-दो दिन राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग और आस-पास के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में फिर बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में बरसात सामान्य के आस-पास होने की संभावना है जबकि पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान सामान्य से भी कम वर्षा होने की संभावना है।

दूसरे सप्ताह में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना

दूसरे सप्ताह में यानि 11 सितंबर के बाद राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना है। 4 से 17 सितंबर के बीच राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किए जा सकते हैं।

बीते सप्ताह में राज्य में पूर्वी राजस्थान में कही कही पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई तो वहीं राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा के औसत (Long period average) से 98 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

3 सितंबर को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

3 सितंबर गुरुवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि चूरू में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में भी अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फलोदी का 37.4, फतेहपुर का 37.2, संगरिया और झुंझुनूं का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर सबसे कम तापमान दर्ज

प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में ही दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर का न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस जबकि चूरू का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झुंझुनूं का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

Updated on:
04 Sept 2026 06:31 pm
Published on:
04 Sept 2026 06:31 pm