जयपुर

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, राजस्थान के इन 5 संभाग में हल्के से मध्यम बारिश का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का आया नया Prediction। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 5 संभाग में हल्के से मध्यम बारिश होगी। साथ ही ओलावृष्टि और 30-40 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की प्रबल संभावनाएं है।
less than 1 minute read
Weather Update Meteorological Department New Prediction Today Rajasthan 5 divisions Light to moderate rain alert 30-40 KMPH speed blow Stormy winds
जयपुर शहर। फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का आया नया Prediction। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 5 संभाग में हल्के से मध्यम बारिश होगी। साथ ही ओलावृष्टि और 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने की प्रबल संभावनाएं है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि सहित कहीं-कहीं अचानक 30-40 KMPH की गति से तेज हवाएं चलने की भी प्रबल संभावना है।

आगामी 5-6 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार कल से आगामी 5-6 दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे

प्रदेश में सर्वाधिक बारिश नारायण जयपुर में दर्ज की गई

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोहर हनुमानगढ़ में 20 M.M. व पूर्वी राजस्थान के नारायण जयपुर में 27 M.M. दर्ज की गई है।

जयपुर में कड़क रही है जबरदस्त बिजली

जयपुर में बुधवार सुबह 4 बजे से मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह 4 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं थीं। साथ ही जबरदस्त बिजली कड़कने लगी थीं। इसी के साथ पहले तो धीमे-धीमे फिर तेज गति से बारिश का दौर शुरू हो गया। अभी 12 बजे भी जारी है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है।

Updated on:
18 Feb 2026 02:00 pm
Published on:
18 Feb 2026 12:24 pm