जयपुर

Weather Update 9 May : IMD की नई भविष्यवाणी, 3 घंटे में राजस्थान के इन 2 जिलों में बारिश-तूफानी हवा का येलो अलर्ट

Weather Update 9 May : मौसम विभाग का नया Prediction आया है। राजस्थान के 2 जिलों में सिर्फ तीन घंटे में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 30-40 KMPH की गति से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
फोटो पत्रिका

Weather Update 9 May: मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों बूंदी और कोटा में आज सिर्फ तीन घंटे में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 30-40 KMPH की गति से हवा चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट का सामान्यत: कोई विशेष प्रभाव नहीं है। मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें।

ये भी पढ़ें

Rajasthan City Development : खुशखबर, राजस्थान के 49 छोटे शहरों का बनेगा मास्टर प्लान, जानें नाम

अधिकांश शहरों में अधिकतम 6 डिग्री तक पारे में गिरावट दर्ज

ज्येष्ठ मास में जयपुर सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, बीते एक दिन में प्रदेश के अधिकांश शहरों के पारे में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के 17 शहरों का दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा

शुक्रवार को प्रदेश के 17 शहरों का दिन का पारा 40, तो वहीं 11 शहरों का रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया। आगामी समय में भी पारे में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। शनिवार को पश्चिम राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में 12 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन प्रदेश के शहरों के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 12 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से एक बार फिर तेज गर्मी से आमजन को राहत मिलेगी।

11 मई से बदलेगा मौसम

11 मई से मौसम बदलेगा। तीन दिन आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से लगातार पूर्वी हवाओं का दौर जारी रहने से मई में पारा नियंत्रित रहेगा। ऐसे में अप्रेल के मुकाबले मई में आमजन को परेशानी थोड़ी कम होगी। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जयपुर में छाए रहेंगे बादल

जयपुर शहर के आसपास बीते 24 घंटे में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे जयपुर के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के दिन के तापमान में 1.9 और रात के तापमान में 3.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे आमजन को गर्मी से थोडी राहत मिली।

शुक्रवार को जयपुर में दिनभर हल्के व छितराए बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा भी चली। अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में शनिवार को बादल छाए रहने, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें

IPL Match : राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस मैच की वजह से जयपुर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्गों का होगा डायवर्जन
Published on:
09 May 2026 02:24 pm
Also Read
View All