Weather Update : मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के इन 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की है।
Weather Update : मौसम मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून का समय खत्म हो चुका है। अक्टूबर माह का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। राजस्थान के कई जिलों में मौसम का करवटें बदल रहा है। कहीं पर बारिश तो कहीं पर हल्की ठंड सी हो गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट अनुसार राजस्थान के 11 जिलों में 120 मिनट के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें जयपुर, अजमेर, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ जिले शामिल हैं, जहां कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बताया है कि आज गुरुवार को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म हो जाने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें -
राजस्थान में बुधवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण राज्य के 6 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि हुई। राजस्थान में मानसून खात्मे के बाद ये सीजन की पहली ओलावृष्टि है। बीकानेर में बुधवार को 12 M.M. बारिश दर्ज हुई है। यह अक्टूबर माह में बीते 10 वर्ष की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के कई शहरों में दिन-रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई।
राजस्थान के कई शहरों में बुधवार दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर के फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 (3.7 डिग्री की गिरावट) डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.8 (2.7 डिग्री की गिरावट), अलवर में 34.2 (2.2 डिग्री की गिरावट) और गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस (1.4 डिग्री की गिरावट) दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें -