जयपुर

Weather Update 3 September: ताज़ा अपडेट, जानें राजस्थान में कल-परसों कहां-कहां होगी “भारी व अतिभारी बारिश

Monsoon 2025 Rajasthan: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई है।
2 min read
Sep 03, 2025
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

IMD Weather Forecast: जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, यह सिस्टम वेल मार्क्ड लो प्रेशर (WML) में बदलकर अगले 24 घंटों में उड़ीसा और मध्यप्रदेश की ओर आगे बढ़ेगा। इसके असर से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश के हालात बनेंगे।

मौसम विभाग ने बताया कि उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में कल और परसों मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की भी आशंका है। लगातार बारिश से नदी-नालों और तालाबों का जलस्तर बढ़ सकता है, साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 5 सितम्बर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। इन इलाकों में 5 से 7 सितम्बर के बीच कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम केंद्र जयपुर ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

राजस्थान मौसम अपडेट 3 सितम्बर

🔷उ.प. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर (WML) बन गया है। इसके आगामी 24 घंटों में उड़ीसा, MP की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

🔷 उपरोक्त के असर से आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आगामी 3-4 दिन पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

🔷 जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 सितम्बर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व जोधपुर संभाग में 5 से 7 सितम्बर के दौरान कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

( मौसम विज्ञान केंद्र, मौसम केंद्र जयपुर, IMD )

Updated on:
03 Sept 2025 12:36 pm
Published on:
03 Sept 2025 12:34 pm