Rajasthan Weather Update : राजस्थान में गर्मी असर दिखा रही है। दिन का पारा उबाल पर है। रविवार को प्रदेश के 12 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया।
Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में गर्मी असर दिखा रही है। दिन का पारा उबाल पर है। रविवार को प्रदेश के 12 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया। इतना ही नहीं 23 शहरों में 39 डिग्री से अधिक तापमान रेकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भरतपुर में 42.1, अलवर में 42.1, फलौदी में 42.2 और करौली में 42.1 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले चार दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। 7 मई को पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर संभाग में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा इस दौरान हीट वेव की संभावना है। वहीं, 8 और 9 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है।
| शहर | तापमान (डिग्री) |
| भरतपुर | 42 |
| वनस्थली | 42.1 |
| अलवर | 41.6 |
| जयपुर | 40.2 |
| पिलानी | 41.6 |
| कोटा | 40.8 |
| चित्तौडगढ़ | 40.2 |
| बाड़मेर | 41.4 |
| जैसलमेर | 40.8 |
| जोधपुर | 41.1 |
| फलौदी | 42.2 |
| बीकानेर | 40.6 |
| चूरू | 41.2 |
| गंगानगर | 41.1 |
| धौलपुर | 42.3 |
| जालोर | 40.5 |
| फतेहपुर | 41.3 |
| करौली | 42.1 |