जयपुर

आखिर किस बात पर इतना भडक़ गए पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि हो सकता है कि उनकी बात सचिन पायलट से नहीं, बल्कि सचिन तेंडुलकर से हुई होगी।

less than 1 minute read
आखिर किस बात पर इतना भडक़ गए पायलट

पायलट ने शुक्रवार को महंगाई को लेकर आयोजित कांग्रेस के धरने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझसे इस तरह की बात करने की उनके पास हिम्मत नहीं है। हाल ही में यूपी से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पायलट को लेकर बयान दिया था कि मेरी सचिन पायलट से हुई थी और मैंने उन्हें भाजपा में आने का प्रस्ताव दिया था। पायलट ने ये भी कहा कि उनकी बीजेपी में किसी से भी बात नहीं हुई ना ही रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें कोई फोन किया।
यूपी में कैबिनेट मंत्री हैं रीता
गौरतलब हैं कि रीता बहुगुणा जोशी ने साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद वो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 के आम चुनाव में उन्हें इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव में भी टिकट दिया गया और वे सांसद बनी। रीता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं। वे यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके भाई विजय बहुगुणा भी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं।

Published on:
12 Jun 2021 12:57 am
Also Read
View All