जयपुर

टिंडर एप्प से दोस्ती, हनीट्रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर अपहरण कर उतारा मौत के घाट

टिंडर एप्प से दोस्ती, हनीट्रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर अपहरण कर उतारा मौत के घाट

3 min read
May 04, 2018
haney trep case in murder

जयपुर। आमेर में सूटकेश में मिले शव की पहचान झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा के रूप में हुई है। इस पूरे मामले की शुरूआत टिंडर एप्प से हुई। युवती ने दुष्यंत से इस एप्प के माध्यम से दोस्ती गांठ ली। मिलने जुलने के दौरान युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। इसके बाद युवती ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बुधवार को युवती ने दुष्यंत को मिलने बुलाया और फिर अपने बॉय फ्रेंड व उसके दोस्त के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया।

अगवा करने के बाद आरोपियों ने दुष्यंत के परिजनों से दस लाख रुपए मांगे । इस पर परिजनों ने आरोपियों द्वारा बताए गए अकाउंट नम्बरों में तीन लाख रुपए डाल दिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने गुरूवार सुबह करीब दस बजे दुष्यंत का तार से गला घोट दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुष्यंत को चाकुओं से गोद दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को सूटकेश में डाला और सुनसान स्थान पर फेंककर वहां से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने युवती, उसके बॉयफ्रेंड व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने गुरूवार को झोटवाड़ा थाने में दुष्यंत की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आमेर में सूटकेस में मिले शव की पहचान झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा के रूप में हुई है। आरोपित महिला व उसके साथी हनी ट्रेप के केस में फंसा कर दुष्यंत से रुपए एेंठने चाहते थे ,लेकिन पकड़े जाने व मामले का खुलासा होने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पकडी गई युवती हनी ट्रेप के केस में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। युवती फालना पाली की रहने वाली है और उसका बॉयफ्रेंड पदमपुर श्रीगंगानगर का रहने वाला है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का काम मालवीय नगर निवासी युवक ने किया था। युवती व उसका बॉयफ्रेंड करीब चार-पांच माह से साथ रह रहे थे।

ये भी पढ़ें

जयपुर में बदमाशों ने मचाया तांडव, इस तरह लोगों के नाक में किया दम

तीन माह पहले टिंडर एप्प से युवती के सम्पर्क में आया था दुष्यंत -
डीसीपी ने बताया कि टिंडर एप्प के माध्यम से तीन माह पहले दुष्यंत इस युवती के सम्पर्क में आया था। दुष्यंत युवती से मिलने के लिए लगातार बजाज नगर आया करता था। मिलने-जुलने के दौरान युवती ने अपने बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर उसका विडि़यों बना लिया और फिर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए एेंठने लगी। आरोपित युवती पहले भी दुष्यंत से रुपए ले चुकी है।
नेहरू गार्डन के सामने स्थित एटीएम से युवती ने निकले बीस हजार रुपए-
अपहरण के बाद युवती ने दुष्यंत के फोन से उसके परिजनों को कॉल किया। युवती ने परिजनों की की दुष्यंत से बात करवाई। दुष्यंत ने परिजनों को युवती द्वारा दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की बात कहते हुए उसके खाते में रुपए डालने को कहा। इस पर परिजनों ने युवती के खाते में तीन लाख रुपए डाल दिए। इस पर युवती अपने साथियों के साथ नेहरू गार्डन स्थित एटीएम पर पहुंची और चेहरे पर नकाब बांध कर एटीएम से बीस हजार रुपए निकाल लिए।

गौरतलब है कि गुरूवार शाम को नई माता मंदिर के पास सूटकेश में खून से सना हुआ शव मिला। युवक के हाथ-पांव चुनरी व स्कॉर्फ से बांधे हुए थे। युवक की मौत सिर में गहरी चोट की वजह से होना सामने आया था। पुलिस ने मौके एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल में रखवाया है। पुलिस सूटकेस केआधार पर मामले की जांच में जुटी थी। मृतक की जेब में पहचान सम्बंधी दस्तावेज नहीं मिले थे।

लिव इन रिलेशन में रहती थी प्रिया सेठ
एसीपी आस मोहम्मद ने बताया कि हत्या व अपहरण के मामले में बजाज नगर निवासी प्रिया सेठ, दिक्शांत काबरा और मालवीय नगर निवासी लक्ष्य हिरासत में लिया गया है। प्रिया सेठ दिक्शांत के साथ बजाज नगर में किराए का फ्लेट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। प्रिया सेठ को हनी ट्रेप केस में मानसरोवर व वैशाली नगर में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में सूटकेस में शव मिलने के मामले में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
Published on:
04 May 2018 11:20 am
Also Read
View All