जैसलमेर

जैसलमेर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, अमरसागर गांव में 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल

जैसलमेर के अमरसागर गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-पत्थरों से हमले में भोजराज की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
less than 1 minute read
Aug 16, 2025
land dispute in Jaisalmer
land dispute in Jaisalmer (Patrika Photo)

जैसलमेर: अमरसागर गांव में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर हुई।


बता दें कि झगड़े के बाद घायलों को जवाहिर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।


सरकारी जमीन को लेकर हुआ विवाद


पुलिस के अनुसार, रात करीब आठ बजे अमरसागर में सरकारी जमीन पर भोजराज पुत्र खेताराम का कब्जा था। उसी जमीन पर नरेंद्र कुमार पंवार की ओर से पत्थर डलवाए जा रहे थे। जानकारी मिलने पर भोजराज का भतीजा जितेंद्र परमार भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पत्थर और लाठियों से हमला हो गया।


पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण


झड़प में भोजराज के सिर पर गंभीर चोट लगी। जितेंद्र को भी कई जगह चोटें आईं। वहीं, दीपक और नरेंद्र भी घायल हुए। चारों को इलाज के लिए जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भोजराज को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।

Updated on:
16 Aug 2025 12:52 pm
Published on:
16 Aug 2025 12:52 pm