जैसलमेर

जैसलमेर: गर्मी के तेवर फिर असहनीय, पारा 45 डिग्री पार

सीमांत जैसलमेर शहर में एक बार फिर गर्मी के तेवर असहनीय हो गए हैं। गुरुवार को आसमान से मानो अंगारों की बारिश हुई और हर कोई इससे व्यथित हो गया।
less than 1 minute read
Jun 12, 2025
Feature image

सीमांत जैसलमेर शहर में एक बार फिर गर्मी के तेवर असहनीय हो गए हैं। गुरुवार को आसमान से मानो अंगारों की बारिश हुई और हर कोई इससे व्यथित हो गया। एक बार फिर जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 45.3 और न्यूनतम 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया है। एक दिन पहले यह क्रमश: 43.7 और 26.3 डिग्री रहा था। गुरुवार को भीषण गमी का आगाज पूर्वाह्न से ही हो गया था। उसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक लू के थपेड़ों ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। धूप इतनी तीखी रही कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के अधिकांश बाजारों व मुख्य मार्गों पर वीरानी छाई रही। लोग धूप से बचाव के लिए पेड़ों व इमारतों की छाया की पनाह लेने को मजबूर हो गए। पंखों से भी गर्म हवा ही नसीब हुई तो कूलर हांफ गए। दुकानों पर दोपहर से एकदम मंदी नजर आई। बाजारों में इक्का दुक्का लोग व दुपहिया ही दौड़ते दिखे।

Updated on:
12 Jun 2025 09:00 pm
Published on:
12 Jun 2025 09:00 pm