जैसलमेर की तोताराम की ढाणी कच्ची बस्ती में बीती देर रात सो रहे महिला और उसके युवा पुत्र पर अनेक जनों ने तलवारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जैसलमेर की तोताराम की ढाणी कच्ची बस्ती में बीती देर रात सो रहे महिला और उसके युवा पुत्र पर अनेक जनों ने तलवारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल पर रक्त बिखर गया। इस हमले से आसपास के लोगों में हडक़म्प मच गया और उन्होंने चीख पुकार मचा दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के दल ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रिम उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। हमले में महिला संतोष और उसके पुत्र कैलाश के गंभीर घाव हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में नामजद दो-तीन जनों को दस्तयाब किया है और मुख्य आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इस घटना से तोताराम की ढाणी के बाशिंदों में भी दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि हमले में घायल महिला संतोष के साथ कुछ अर्सा पहले जारी एक वीडियो में बताया था कि गफूरभट्टा स्थित उसके घर पर कब्जा कर लिया गया है और वह बेघर हो गई। उसकी तरफ से आशंका जताई गई थी कि उसेव उसके परिवारजनों को जान का खतरा है। बीती रात हुए हमले के बारे में शहर कोतवाल सवाईसिंह ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। नामजद आरोपियों में से एक को दस्तयाब कर उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इस महिला का पूर्व में गफूर भ_ा में भूखंड का विवाद था। जिसके बाद उसकी तरफ से महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था।