जैसलमेर

रामदेवरा: एक ही रात में ज्वैलर्स और रहवासी घर में चोरी की वारदात

रामदेवरा कस्बे में चोरों ने एक ज्वैलर्स दुकान और एक रहवासी घर को निशाना बनाया।

less than 1 minute read
Dec 20, 2025

रामदेवरा कस्बे में चोरों ने एक ज्वैलर्स दुकान और एक रहवासी घर को निशाना बनाया। सुथार बस्ती के पास स्थित माजीसा ज्वैलर्स से चोरों ने देर रात 2 किलो चांदी का सामान चोरी कर लिया। दुकान संचालक विक्रम सोनी ने घटना की रिपोर्ट रामदेवरा थाने में दर्ज कराई।

चोरी की सूचना मिलने पर रामदेवरा व्यापार संघ अध्यक्ष आशुसिंह तंवर, सहीराम बिश्नोई, महेंद्र सिंह तंवर और सुजान सिंह तंवर सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित ने चोरी हुए सामान और चोरों को पकड़ने की गुहार पुलिस प्रशासन से की। दूसरी चोरी कुमावत बस्ती में हुई। पीथाराम के पुत्र महेंद्र कुमावत ने अपने खेत में स्थित बंद मकान में चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दी। 19 दिसंबर की रात चोरों ने घर के दो कमरे के ताले तोड़कर घरेलू सामान और नगदी पार की। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 Dec 2025 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर