जैसलमेर

ओरण बचाओ यात्रा पहुंची खेतोलाई, ग्रामीणों ने किया स्वागत… जयपुर तक जाएगी पदयात्रा

ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर तनोट से जयपुर तक निकाली जा रही ओरण बचाओ यात्रा शुक्रवार की देर शाम खेतोलाई गांव पहुंची। गौरतलब है कि ओरण टीम के सुमेरसिंह सांवता के नेतृत्व में पदयात्री जयपुर तक पैदल यात्रा कर रहे है। शुक्रवार शाम सुमेरसिंह सहित उनकी टीम खेतोलाई गांव पहुंची।

less than 1 minute read
Jan 30, 2026

ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर तनोट से जयपुर तक निकाली जा रही ओरण बचाओ यात्रा शुक्रवार की देर शाम खेतोलाई गांव पहुंची। गौरतलब है कि ओरण टीम के सुमेरसिंह सांवता के नेतृत्व में पदयात्री जयपुर तक पैदल यात्रा कर रहे है। शुक्रवार शाम सुमेरसिंह सहित उनकी टीम खेतोलाई गांव पहुंची। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत किया गया। सुमेरसिंह ने उनकी मांगों को लेकर जानकारी दी और आमजन से समर्थन करने का आह्वान किया। यात्रा ने शुक्रवार शाम खेतोलाई में पड़ाव किया।

शनिवार सुबह यात्रा आगे रवाना होगी। ओरण टीम के सदस्य गुरुवार रात धोलिया गांव के पास रात्रि विश्राम कर रहे थे। इस दौरान मध्यरात्रि बाद दो बजे जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, सुनीता भाटी उनके पास पहुंचे। उन्होंने पदयात्रा कर रहे सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि करीब 17 हजार बीघा ओरण की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दी गई है। शेष जमीन को भी ओरण दर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही ओरण दर्ज करने की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। ओरण टीम के सुमेरसिंह सांवता, भगवानसिंह नेतसी, भोपालसिंह झलोड़ा ने विधायकों व नेताओं से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी संपूर्ण मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है और उनकी ओर से प्रस्तावित की गई संपूर्ण जमीन राजस्व रिकॉर्ड में ओरण दर्ज नहीं की जाती है, तब तक उनकी पदयात्रा जारी रहेगी। जिस दिन उनकी मांगें पूरी हो जाएगी, उसी दिन पदयात्रा समाप्त कर दी जाएगी।

Published on:
30 Jan 2026 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर