जैसलमेर

रिश्वत लेते पकड़े गए उपनिरीक्षक व हेड कांस्टेबल निलंबित

पुलिस थाना रामगढ़ के उप निरीक्षक व हेड कांस्टेबल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई पर दोनों को निलंबित किया गया है।

less than 1 minute read
Nov 14, 2024

पुलिस थाना रामगढ़ के उप निरीक्षक व हेड कांस्टेबल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई पर दोनों को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि गत 12 नवंबर को पुलिस थाना रामगढ़ में पदस्थापित उप निरीक्षक रामलाल व हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से ट्रेप की कार्रवई की गई थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने उप निरीक्षक रामलाल और हेड लक्ष्मीनारायण को निलम्बित किया है। गौरतलब है कि एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने आबकारी अधिनियम के पुराने मामलों में राहत देने, जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने और दुकान की बार-बार तलाशी से बचाने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की जैसलमेर इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचंद के नेतृत्व में कार्रवाई की। ट्रेप के दौरान आरोपियों ने 6 हजार रुपए की रिश्वत ली। जांच में खुलासा हुआ कि सत्यापन के दौरान भी हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण ने 4 हजार रुपए परिवादी से अजयपालसिंह को फोन-पे से ट्रांसफर करवाकर वसूल किए थे।

Published on:
14 Nov 2024 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर