जैसलमेर

भाणुनगर में दो घरों से सोने-चांदी के गहने नकदी चुरा ले गए चोर

परिजनों को चोरी की भनक लगते ही कमरे को तोड़ बाहर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोरों का पीछा किया, तब शातिर चोर मौका देख भाग गए।
less than 1 minute read
Nov 29, 2025
Feature image

फलसूंड क्षेत्र के भाणुनगर गांव में देर रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी चुरा के भाग गए।

जानकारी के अनुसार भाणुनगर निवासी आईदानराम व दुर्गाराम के घर देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घरों के कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी बंद कर आईदानराम के घर से पांच लाख रुपए नकद,करीब 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी वहीं दुर्गाराम के घर से 1 तोला सोना, 30 तोला चांदी व 1 लाख 80 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। परिजनों को चोरी की भनक लगते ही कमरे को तोड़ बाहर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोरों का पीछा किया, तब शातिर चोर मौका देख भाग गए।

पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक आईदानराम व दुर्गाराम ने फलसूण्ड पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया और चोरों के पद चिन्हों को अंकित किया।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चोरों की तलाश व जांच शुरू की।

Updated on:
29 Nov 2025 08:43 pm
Published on:
29 Nov 2025 08:43 pm