जैसलमेर

पशु एम्बुलेंस की टक्कर से तीन गोवंश की मौत, एक बैल घायल

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कार्यरत एक पशु एम्बुलेंस बुधवार की रात सेतरावा की तरफ से आ रही थी। इस दौरान निकटवर्ती कलाऊ फांटा के पास दो गायों को टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Jul 24, 2025
CG News: नशे में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्ती, तीन महीने में कम हुई दुर्घटना...(photo-patrika)

भणियाणा क्षेत्र के झाबरा गांव के पास बुधवार की रात पशु एम्बुलेंस की टक्कर से तीन गोवंश की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कार्यरत एक पशु एम्बुलेंस बुधवार की रात सेतरावा की तरफ से आ रही थी। इस दौरान निकटवर्ती कलाऊ फांटा के पास दो गायों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भणियाणा क्षेत्र के झाबरा गांव के पास एक गाय को टक्कर मारी। जिससे उसकी भी मौत हो गई। गांव से कुछ दूर एक बैल को टक्कर मारी। जिससे वह घायल हो गया। चालक ने एम्बुलेंस को तेज गति से भगाया और रातडिय़ा गांव के पास लाकर एम्बुलेंस छोड़ दी एवं स्वयं भाग गया। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन व पुलिस को दी। जिस पर नायब तहसीलदार दलजीतकुमार आलोरिया, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.हंसाराम व सहायक उपनिरीक्षक रुगपुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। झाबरा के समाजसेवी अशोकसिंह राजपुरोहित सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को सड़क से दूर हटवाया।

शराब के नशे में था चालक

मौके पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस का चालक शराब के नशे में था। सहायक उपनिरीक्षक रुगपुरी ने बताया कि घटना के बाद मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट बनाई गई। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस चालक चैनपुरा निवासी पपाराम गोदारा शराब के नशे में था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में एम्बुलेंस भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस संबंध में अभी तक पशुपालन विभाग या पशुपालकों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

Published on:
24 Jul 2025 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर