जैसलमेर

खेतोलाई गांव के पास ट्रैक्टर- जीप की भिड़ंत, 6 घायल

पोकरण क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास शनिवार रात एक ट्रैक्टर व जीप की भिड़ंत में 6 जने घायल हो गए। घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया।

less than 1 minute read
Jan 25, 2025

पोकरण क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास शनिवार रात एक ट्रैक्टर व जीप की भिड़ंत में 6 जने घायल हो गए। घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार जीप में सवार कुछ लोग जैसलमेर से पोकरण की तरफ आ रहे थे। इस दौरान रात करीब साढ़े 7 बजे खेतोलाई गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार केरु निवासी अनची (45) पत्नी रुपनाथ, भूतनाथ (60) पुत्र रामनाथ, खेतनाथ (28) पुत्र स्वरूप, स्वरूपनाथ (47) पुत्र लूमनाथ, माया (3) पुत्री खेतनाथ व कविता (5) पुत्री खेतनाथ घायल हो गए। उन्हें निजी वाहनों से पोकरण के राजकीय अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। यहां देर रात तक उनका उपचार जारी था। सूचना पर पोकरण पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक बस्ताराम पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की जानकारी मिलने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घायलों के उपचार में मदद की।

Published on:
25 Jan 2025 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर