जांजगीर चंपा

अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

CG News : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उडऩदस्ता टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जांच किया गया।
less than 1 minute read
अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त
अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। CG News : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उडऩदस्ता टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जांच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 8 प्रकरण 7 ट्रैक्टर, 1 हाईवा, खनिज पत्थर के 2 प्रकरण 2 ट्रेलर खनिज कोयला के 1 प्रकरण, 1 ट्रेलर पर मामला दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जब्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा नवापारा तहसील जांजगीर के 1 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किए जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जांच की जा रही है।


अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह