Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांजगीर-चांपा जिले के 130 उपार्जन केंद्रों में अब तक धान का एक दाना भी नहीं पहुंचा है। स्थिति यह है कि जिले के केवल चार उपार्जन केंद्रों में ही धान खरीदी शुरू हो पाई है। दूसरी ओर, किसानों को ऑनलाइन टोकन कटवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।