Janjgir Champa Road Accident: सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस रांग साइड से चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोग चक्काजाम की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।