
पूर्व उप सरपंच के घर को बम से उड़ाने की साजिश, मचा हड़कंप
महासमुंद। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए अब कुछ दिन ही बाकी रह गए है। प्रदेश में अपनी सत्ता बनाने सभी पार्टी एड़ी-छोटी का जोर लगा रहे है। इसी बीच पूर्व उप सरपंच के घर को बम उड़ाने की कोशिश की गई है। घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गया है।
पूर्व उप सरपंच के घर के सामने जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि, पूर्व उप सरपंच के घर समेत आसपास के घरों में दरारें आ गई है। पुलिस को घर के पीछे तार भी बिछे मिले है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
28 Oct 2023 01:44 pm
Published on:
28 Oct 2023 01:44 pm
