
Chhattisgarh Govt: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवागढ़ विकासखंड के पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
रामसागर तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपए
माताओ और बहनों के लिए आजीविका भवन निर्माण की घोषणा
साहू समाज भवन हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा
नवागढ़ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन की घोषणा
नवागढ़ में नया धान खरीदी केंद्र भवन की घोषणा
अपडेट जारी…