जांजगीर चंपा

एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई! बिल भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत, तीन और कर्मचारी गिरफ्तार

ACB Trap Case: जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है। नवागढ़ नगर पंचायत के एक लेखापाल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
2 min read
एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई! बिल भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत, तीन और कर्मचारी गिरफ्तार(photo-patrika
एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई! बिल भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत, तीन और कर्मचारी गिरफ्तार(photo-patrika

ACB Trap Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गई है। नवागढ़ नगर पंचायत के एक लेखापाल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठेकेदार के बिल भुगतान के बदले पैसे की मांग की थी, जिसे ट्रैप कर पकड़ लिया गया।

ACB Trap Case: भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत

मामले की शुरुआत नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब की शिकायत से हुई। उन्होंने एसीबी को बताया कि उनकी फर्म ने वित्त वर्ष 2024-25 में नगर पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना और मरम्मत से जुड़े कार्य किए थे। करीब 2.03 लाख रुपए के भुगतान के लिए लेखापाल द्वारा 16 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले ही 6 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा 10 हजार रुपए और देने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने का फैसला किया।

मोलभाव के बाद 8 हजार में तय हुआ सौदा

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान आरोपी ने 10 हजार की जगह 8 हजार रुपए में रिश्वत लेने पर सहमति दी। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 20 मार्च को शिकायतकर्ता को रकम देने भेजा गया। आरोपी ने जैसे ही रिश्वत के 8 हजार रुपए अपने हाथ में लेकर कार में रखे, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने ग्राम सेमरा के पास उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इसी दिन एसीबी ने जिले में एक और कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Updated on:
20 Mar 2026 05:35 pm
Published on:
20 Mar 2026 05:35 pm