झालावाड़

Jhalawar: अफीम के खेत में अवैध काम करते पकड़े गए पति-पत्नी, लाइसेंस का उल्लंघन कर लगा रहे थे चीरा

Couple Arrest For Illegal Work: झालावाड़ में पुलिस ने अफीम की खेती में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर अफीम के डोडों में चीरा लगाकर दूध इकट्ठा कर रहे थे।

2 min read
फोटो: पत्रिका

Opium License Violating Case: झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र में सोमवार को सीपीएस पद्धति के तहत आवंटित अफीम लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर अवैध रूप से डोडा में चीरा लगाकर दूध एकत्रित करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया जावर थाना पुलिस को एएनटीएफ चौकी ग्रोथ सेंटर झालावाड़ से सूचना मिली कि ग्राम पिंपलखेड़ी में एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी अफीम के खेत में अवैध रूप से चीरा लगाकर अफीम का दूध निकाल रहा है।

ये भी पढ़ें

Beawar: ‘बादशाह’ चन्द्रशेखर को 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, बंद रहा ब्यावर; खर्ची लुटाते वक्त आया था हार्ट अटैक

इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत पर दबिश दी। इस मौके पर एक महिला और पुरुष अफीम के डोडों से दूध निकालते हुए पाए गए। जांच करने पर पाया गया कि वे काश्तकार तो थे, लेकिन वे अवैध तरीके से रस इकट्ठा कर रहे थे।

इस पर कार्रवाई करते हुए 68 ग्राम शुद्ध अफीम का रस। 139 किलो वजन के अफीम के पौधे (जड़ सहित, जिन पर चीरा लगा हुआ था)। अफीम का रस एकत्रित करने में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चन्दीपुर निवासी दिनेश 32 वर्ष व कृष्णा वाई उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। टीम में जावर थानाधिकारी कृष्ण गोपाल व एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल धोलाराम, सतीश कुमार, राजवीर, हेमराज, अशोक कुमार, रविकुमार और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहे।

51.44 ग्राम स्मैक के साथ एक जना गिरफ्तार

वहीं झालावाड़ के मनोहरथाना में कामखेड़ा पुलिस ने सोमवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 51.44 ग्राम स्मैक जब्त की। वहीं पिकअप व मोबाइल को भी बरामद किया।

फोटो: पत्रिका

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कामखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिसलाई निवासी मांगीलाल 41, पुत्र दौलत राम गुर्जर जो कि पिकअप से अपने गांव जा रहा था, चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी में 51.44 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं वाहन व उसके पास का मोबाइल जब्त किया। पुलिस टीम ने पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के सुपरवीजन में थाना अधिकारी मुकेश गोरा, हेड कांस्टेबल किशन, कांस्टेबल भगवान सिंह, मुकेश, राजू लाल का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें

Baran: बुजुर्ग ने गोवंश से किया दुष्कर्म, बजरंग दल ग्रुप में वीडियो पहुंचते ही मचा हड़कंप, बुलाना पड़ा भारी पुलिस जाप्ता

Updated on:
05 Mar 2026 01:54 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर