
बारां के आंकेड़ा गांव में मामला उजागर होने के बाद तैनात पुलिस जाप्ते की फोटो: पत्रिका
Elderly Man Rapes Cattle: बारां के सदर थाना क्षेत्र के आंकेड़ा गांव में एक गोवंश के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के आंकेड़ा गांव में 2 मार्च की रात्रि में होली जलाने के बाद वापस घर जा रहे एक युवक ने एक मकान के बाहर बाड़े में एक वृद्ध द्वारा गोवंश से दुष्कर्म करते हुए देखने पर उसकी मोबाइल से वीडियो बनाकर किशनगंज के अपने एक साथी को सेंड कर दी।
जिसने उसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप में सेण्ड कर देने के बाद किशनगंज से करीब 70-80 कार्यकर्ता रात को ही आंकेड़ा गांव पहुंच गए। लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस को सूचना मिल जाने के कारण बारां से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी मय जाब्ते के साथ आंकेड़ा गांव पहुंच गए। जहां पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर ले आए साथ ही वहां मौजूद लोगों से समझाइश की।
सदर थानाधिकारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि रात को गिरफ्तार कर लाए गए आरोपी नाथुशाह (70) को मंगलवार न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
आंकेड़ा गांव में तनाव जैसे हालातों को देखते हुए एहतियात के तौर पर मंगलवार को दिनभर व रात को पुलिस जाप्ता तैनात रहा। बाद में हालत सामान्य रहे।
Updated on:
05 Mar 2026 01:20 pm
Published on:
05 Mar 2026 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
