30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar ACB Action: 50000 रुपए रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार, पट्टा बनाने के लिए मांगे थे पैसे

झालावाड़ ACB टीम ने बारां के अटरू नगर पालिका में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संविदाकर्मी और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्लॉट का पट्टा बनाने के बदले 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

2 min read
Google source verification
ACB Action

गिरफ्तार सहायक कर्मचारी अजय सिंह जो संविदाकर्मी है और दलाल पवन की फोटो: पत्रिका

Jhalawar Team ACB Raid In Baran: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झालावाड़ की टीम ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां के अटरू नगर पालिका के एक संविदाकर्मी और उसके दलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार 27 अप्रेल को परिवादी ने एसीबी चौकी झालावाड़ को शिकायत दी थी कि लक्ष्मीपुरा गांव में अपने पिता के नाम प्लॉट का पट्टा बनवाने के लिए उसने बारां के नगर पालिका अटरू में आवेदन किया था। इस दौरान नगर पालिका के सहायक कर्मचारी अजय सिंह ने पट्टा बनाने के बदले 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई

एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। बाद में आरोपी 60 हजार से घटाकर 50 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। उसने यह राशि नगर पालिका परिसर में स्थित 'कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियर्स' नामक दुकान पर बैठने वाले निजी व्यक्ति पवन को देने के लिए कहा।

रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी

बुधवार शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक साजिद खान ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान अजय सिंह और उसके दलाल पवन को परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसीबी की इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया। देर शाम तक टीम मौके पर जांच में जुटी रही। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।

रुपए को लेकर विवाद

वहीं झालावाड़ के एक गांव में टेंट का किराया मांगने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि टेंट का किराया लेने गए युवक और उसके परिजनों के साथ दूसरे पक्ष की महिला और उसकी पुत्री ने मारपीट की।वहीं दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने भी थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और उसके साथ मारपीट कर मंगलसूत्र सहित अन्य सामान छीन लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।