
यूपी से गिरफ्तार किया हत्या का आरोपी (फोटो: पत्रिका)
Manish Sharma Murder Case: मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद एक कार से उत्तर प्रदेश भाग गए थे। मुखबिरों की सूचना और लोकेशन का पीछा करते हुए पुलिस ने यूपी में हाइवे पर घेराबंदी कर कार समेत एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस मामले में 21 अप्रेल को राकेश कुमार उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन बालकों को निरुद्ध किया गया था। पूछताछ में घटना में प्रयुक्त कार, दो बाइक जब्त की गई थी। वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है ताकि पूरे गिरोह और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी हरिराम सोनी के नेतृत्व में कोतवाली थाना व जिला विशेष टीम की संयुक्त टीमें बनाकर जयपुर, हरियाणा, प्रयागराज व लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी राजेन्द्र गहलोत, मुकेश यादव और अनिल यादव कार में सवार होकर प्रयागराज की ओर फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने पीछा करते हुए कानपुर से लखनउ, बरेली होते हुए केदारनाथ जाने वाले हाइवे के शाहजहांपुर से आगे फरीदपुर टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की लेकिन आरोपी वाहन भगाकर गांव की ओर मुड़ गए। इस दौरान पुलिस ने लगातार कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया और स्थानीय थानों को भी अलर्ट किया ।
पीछा करने के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर राजेन्द्र गहलोत और अनिल यादव फरार हो गए। मुकेश यादव (31) निवासी बरडिय़ा बस्ती को कार सहित पकड़ लिया गया। आरोपी को बारां लाकर गिरफ्तार किया गया और कार जब्त की गई। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उनके संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है।
Published on:
29 Apr 2026 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
