झालावाड़

Rajasthan Accident: शराब पार्टी करके MP लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर घायल, झालावाड़ में पुलिया से गिरी बाइक

Bike Falls From Culvert: झालावाड़ में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से मध्यप्रदेश लौट रहे थे, तभी पुलिया से नीचे गिर गए।
2 min read
Jhalawar Accident
हादसास्थल की फोटो: पत्रिका

Drunk And Drive: झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र के कल्याणपुरा रोड पर पीलिया खाल की पुलिया के पास देर रात बड़ा हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो युवक पुलिया से नीचे गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस

शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह कल्याणपुरा और अन्य ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे दो लोगों और बाइक को गिरा देखा । सूचना मिलते ही सीआई रामपाल यादव और आसूचना अधिकारी हेमराज जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने दोनों युवकों को एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय पिड़ावा पहुंचाया ।

एक युवक की मौत, दूसरे का उपचार जारी

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने बालूलाल पुत्र बग्गा बागरी को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल युवक ईश्वर बागरी (30), पुत्र कैलाश बागरी का प्राथमिक उपचार किया गया । मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

मध्यप्रदेश के निवासी थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार दोनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे । ईश्वर बागरी जामुनी थाना बड़ा गांव नलखेड़ा का निवासी है, जबकि मृतक बालूलाल पिपल्या, थाना आगर का रहने वाला था । दोनों भवानीमंडी से पिड़ावा होते हुए अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में मोड़ पर बाइक सहित पुलिया से नीचे गिर गए । दोनों आपस में साढ़ू बताए जा रहे हैं और उन्होंने पहले शराब पी रखी थी ।

सुरक्षा दीवार नहीं होने से हुआ हादसा

ग्रामीणों और समाजसेवी सुरेंद्र सिंह कल्याणपुरा ने बताया कि पुलिया के पास मोड़ है और यहां सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है । उनका कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ । ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुलिया के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Updated on:
11 Apr 2026 01:15 pm
Published on:
11 Apr 2026 01:10 pm