Car Overturned On Jaipur-Indore Highway: जीवन गुर्जर शाम को गांव भैसोदा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तभी गांव बोरदा के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
Rajasthan Road Accident: जयपुर-इंदौर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें झालावाड़ जिले के झालरापाटन गांव के बोरदा के पास एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही गंभीर चोटें लग गईं।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय जीवन गुर्जर के रूप में हुई है जो झालावाड़ के झालरापाटन का निवासी था। पुलिस के अनुसार जीवन गुर्जर शाम को गांव भैसोदा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तभी गांव बोरदा के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वह बुरी तरह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
गंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शिक्षकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा बिरधवाल हेड के पास हुआ, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच शिक्षक सवार थे, जिनमें तीन महिला शिक्षक और दो पुरुष शिक्षक शामिल थे। सभी शिक्षक बिरधवाल हेड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत बताए जा रहे हैं और रोजाना की तरह अपने कार्य के सिलसिले में आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी शिक्षकों को केवल मामूली चोटें ही आईं। किसी भी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल सभी शिक्षक सुरक्षित हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।