
प्रतीकात्मक तस्वीर
Banswara Govt teacher rape case: बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक पर महिला की ओर से बलात्कार का गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों एक ही मकान में किराएदार थे, जहां आरोपी ने विश्वास में लेकर उसका शोषण किया।
महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है।
पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा प्रदान करने और निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी है।
वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने एनआई एक्ट में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि उदयपुर में दर्ज एक प्रकरण में वांछित फरार स्थाई वारंटी राजेंद्र पुत्र हकरू मईड़ा निवासी मांडली बड़ी थाना सज्जनगढ़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
घाटोल थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण के बलात्कार के आरोप पर पुलिस ने एक युवक के ख़िलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को बताई गई जनजाति किशोरी के अपहरण की घटना को लेकर तीन महीने बाद पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी।
इस पर बंजारा बस्ती, बोडीगामा निवासी आरोपी रणजीत उर्फ अनिल पुत्र गिरधारी बंजारा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज के पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा उदयपुर रोड से सटे निचली मोरड़ी गांव से 17 वर्षीया नाबालिग के अपहरण को शिकायत आई। पीड़िता की मां ने घटना 27 मार्च को बताई। मामले पर झरी, गटाड़िया निवासी सुनील पुत्र मगन निनामा को नामजद किया है।
Updated on:
05 May 2026 12:24 pm
Published on:
15 Apr 2026 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
